बैतूल: मां की अंतिम विदाई देने आ रही बेटी की सड़क हादसे में मौत
,सुरेन्द्र बावने जन जन की आवाज न्यूज़ 24
बैतूल। चिचोली निवासी रामरती भैयालाल शेषकर की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। उनकी अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए बेटी शिवकांती चंदेलकर और पुत्र भानू प्रताप चंदेलकर मुलताई से बाइक से चिचोली आ रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में शिवकांती की साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंस गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 1033 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शिवकांती चंदेलकर की मौत हो गई। वहीं उनके भाई भानू प्रताप चंदेलकर का उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही चिचोली नगर में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें